Hindi paheliyan 2021
# काली है पर काग नही
लम्बी है पर नाग नही
बलखाती है पर डोर नही
बांधते है पर डोर नही
बताओ क्या ?????
उत्तर :- चोटी
# धूप देख मे आ जाऊ
छाया देख शरमा जाऊ
जब हवा करे मुझे स्पर्श
मै उसमे समा जाऊ
बताओ क्या?????
उत्तर :- पसीना
# एक इस जादू का डंडा
बिना तेल बाती के रोशनी देता
बटन दबाओ अंधेरा भाग जाए
रात मे यह बहुत काम आए
बताओ क्या???????
उत्तर :- टार्च
# प्यास लगे तो पी लेना
भूख लगे तो खा लेना
ठंड लगे तो जला लेना
बोलो क्या???????
उत्तर :- नारियल
# वो क्या है
जिसे आग भी नही लगती
मगर उसे बुझाना पडता है
उत्तर :- प्यास
# स्थिर है मगर
दिन रात चले
उत्तर :- सड़क
# प्यार करू तो घर चमका दू
वार करू तो ले लू जान
जंगल मे मगल कर दू
कभी कर दू मै शहर वीरान
उत्तर :- बिजली
# लाल आदमी हरा मकान
अंदर देखो काला शैतान
उत्तर :- तरबूज
# एक राजा की अनोखी रानी
दुम के सहारे पीती पानी
उत्तर :- दीया बाती
# पैर नही पर चलती रहती
दोनो हाथ से मुह पोछती रहती
उत्तर :- घड़ी
# आना जाना उसको भाए
जिस घर जाए
लकड़ी के टुकड़े कर आए
कोई उसका नाम बताए
उत्तर :- आरी
# आंखे मेरी दो चार
कोट मेरे बिन बेकार
मेरी आंखो मे धागा डाला
दर्जी की दुकान से मै भागा
उत्तर :- बटन
# पेट कटे तो कहलाए जंगल
तीन अक्षर की शौगात
देने वाला दे देता
दूसरे के आए न हाथ
उत्तर :- वचन
# रोशनी मे सामने आऊ
अंधेरे मे भाग जाऊ
उत्तर :- परछाई
# अंत कटे तो चाव बनू
मध्य कटे तो चाल
खाने मे मै अन्न हू
खाओ मुझे उबाल
उत्तर :- चावल
# पेन नही हूं पर लिखता हूं
गाडी नही हूं पर चलता हूं
घडी नही हूं फिर भी
टिक टिक करता हू
बताओ क्या? ????????
उत्तर :- टाइपराइटर
# पीपल की ऊची डाली पर
बैठी वह गाती है
तुम हमे अपनी बोली मे
संदेश सुनाती है
उत्तर :- चिड़िया
जिसे आग भी नही लगती
मगर उसे बुझाना पडता है
उत्तर :- प्यास
# स्थिर है मगर
दिन रात चले
उत्तर :- सड़क
# प्यार करू तो घर चमका दू
वार करू तो ले लू जान
जंगल मे मगल कर दू
कभी कर दू मै शहर वीरान
उत्तर :- बिजली
# लाल आदमी हरा मकान
अंदर देखो काला शैतान
उत्तर :- तरबूज
# एक राजा की अनोखी रानी
दुम के सहारे पीती पानी
उत्तर :- दीया बाती
# पैर नही पर चलती रहती
दोनो हाथ से मुह पोछती रहती
उत्तर :- घड़ी
# आना जाना उसको भाए
जिस घर जाए
लकड़ी के टुकड़े कर आए
कोई उसका नाम बताए
उत्तर :- आरी
# आंखे मेरी दो चार
कोट मेरे बिन बेकार
मेरी आंखो मे धागा डाला
दर्जी की दुकान से मै भागा
उत्तर :- बटन
# पेट कटे तो कहलाए जंगल
तीन अक्षर की शौगात
देने वाला दे देता
दूसरे के आए न हाथ
उत्तर :- वचन
# रोशनी मे सामने आऊ
अंधेरे मे भाग जाऊ
उत्तर :- परछाई
# अंत कटे तो चाव बनू
मध्य कटे तो चाल
खाने मे मै अन्न हू
खाओ मुझे उबाल
उत्तर :- चावल
# पेन नही हूं पर लिखता हूं
गाडी नही हूं पर चलता हूं
घडी नही हूं फिर भी
टिक टिक करता हू
बताओ क्या? ????????
उत्तर :- टाइपराइटर
# पीपल की ऊची डाली पर
बैठी वह गाती है
तुम हमे अपनी बोली मे
संदेश सुनाती है
उत्तर :- चिड़िया
New Best Hindi paheliyan
# वह क्या है जिसे आप किसी को
देने के बाद भी रख सकते है
उत्तर :- वचन
# कमर पतली पैर भी पतले
कही गए होंगे बीन बजाकर
खून पीने
उत्तर :- मच्छर
# दो किसान लडते जाए
उनकी खेती बढती जाए
उत्तर :- स्वेटर की बुनाई
# मै सबसे कडवा कहलाऊ
फिर भी प्यार सभी का पाऊ
कई रोगो का एक निदान
नाम बताओ चतुर सुजान
उत्तर :- नीम
# रोज सुबह को जाना
रोज रात को आना
रोज तुम्हे सुलाना
तो बताओ मेरा नाम
उत्तर :- रात
# हर रोज मे चढता
हर रोज उतारता
मेरे आने से उजयाला
जाने से होता अंधेरा
उत्तर :- सूरज
# सोचो तुम एक अंधेरे
कमरे मे हो तो
वहां से बाहर कैसे निकलोगे
उत्तर :- सोचना छोड दो
# शर्दी मे आती तुम्हारे काम
सिर कानो का करती ठंड
से बचाव
तो बताओ इसका नाम
उत्तर :- टोपी
# ख्याती की तुम अंग्रेजी बनाओ
मेरा नाम तुम स्वतः ही पाओ
प्लाईवुड लकड़ी से बनता
वृक्ष की हरी लकड़ी चीरता
उत्तर :- पापुलर
# मै गोल-गोल
मै पीला-पीला
दूसरे की थाली मे लगता बडा
उत्तर :- लड्डू
# कई कपडो के पार हुई
एक नई सौ बार हुई
फिर भी न बेकार हुई
और तेज मेरी धार हुई
पूंछ है मेरी तो पूछ है मेरी
फटा जोड दू करू न देरी
बताओ क्या है पहचान मेरी
उत्तर :- सुई
# जितनी ज्यादा सेवा करता
उतना घटता जाता हूं
सभी रंग का नीला पीला
पानी के संग भाता हूं
उत्तर :- साबुन
# बह क्या है जिसका
आना भी खराब है
और जाना भी
उत्तर :- आँख
# ऐसी कौन सी चीज है
जिसके पास गर्दन तो है
मगर सिर नही है
उत्तर :- बोतल
# एक तालाब रस भरा
बेल पडी लहराए
फूल खिला बेल पर
फूल बेल को खाए
उत्तर :- दीया
# आगे से वह गांठ गठीला
पीछे से वह टेडा
हाथ लगाए कहर खुदा का
उत्तर :- बिच्छु

Comments